img-fluid

हर नवजात शिशु को सोने की अंगूठी, योजना को लागू करने के लिए बनाई जाएगी एक अलग टीम

June 24, 2026

डेस्क। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु सरकार हर रोज नए फैसले ले रही है। तमिलनाडु सरकार अब हर नवजात शिशु को सोने की अंगूठी देने जा रही है। इसको लेकर सीएम विजय ने खास टीम बना रही है। 15 सितंबर को शुरू की जाने वाली योजना ‘थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ (नवजात शिशुओं के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी) के क्रियान्वयन, निगरानी और प्रबंधन के लिए सरकार ‘राज्य परियोजना/ कार्यक्रम प्रबंधन इकाई’ बनाएगी।

राज्य के सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले हर नवजात शिशु को सोने की अंगूठी मिलेगी। इसकी कीमत आज की दर से 13,600 रुपये होगी। यह अंगूठी परिवार में बच्चे के आने की खुशी में ‘थाईमामन सीर’ (मामा की तरफ से मिलने वाला तोहफा) नामक सांस्कृतिक परंपरा के तहत नवजात का स्वागत करने और परिवार को आशीर्वाद देने के लिए दी जाएगी। सरकार के एक आदेश में कहा गया है, ‘इस योजना के जरिए सरकार अपने संस्थानों में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए ‘मामा’ की भूमिका निभायेगी और स्वागत के तौर पर सोने की अंगूठी भेंट करेगी।’


  • सीएम विजय ने 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह राज्य में पैदा होने वाले हर बच्चे को मामा के तौर पर सोने की अंगूठी तोहफे में देंगे। 23 जून को जारी सरकारी आदेश में कहा गया है, ‘सरकारी चिकित्सा संस्थानों में पैदा होने वाले बच्चों के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी, ‘थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना के तहत बच्चे के जन्म की खुशी और मातृत्व के महत्व का जश्न मनाने के साथ-साथ, सराहना और याद का प्रतीक है।’

    सरकार ने कहा कि विजय इस योजना को आधिकारिक तौर पर 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन.अन्नादुरई की जयंती के मौके पर शुरू करेंगे, लेकिन यह योजना 22 जून (विजय के जन्मदिन) से ही लागू मानी जाएगी।

    बता दें कि विजय ने दो साल पहले ‘तमिलगा वेत्री कषगम (TVK)’ नामक पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी पार्टी राज्य की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी बनी जिसने 107 सीट जीतीं तथा कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल तथा वामदलों के समर्थन से उसने गठबंधन सरकार बनाई। इस नई पहल (बच्चे के जन्म पर सोने की अंगूठी) के लिए हर साल लगभग 755.83 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

    Share:

  • 'ईरान के परमाणु स्थलों का निरीक्षण होगा, यह होकर रहेगा', IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी का बड़ा बयान

    Wed Jun 24 , 2026
    डेस्क। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि एजेंसी के निरीक्षक ईरान के परमाणु संवर्धन स्थलों का दौरा करेंगे जो, युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते का एक मुख्य हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved