img-fluid

गुरुग्राम में खौफनाक ‘मजाक’ बना जानलेवा, एयर कंप्रेसर से हवा भरने पर वेल्डर की मौत

April 09, 2026

गुरुग्राम रामपुरा क्षेत्र (Rampura area) की एक वर्कशॉप में कथित तौर पर मजाक के दौरान हुई घटना ने एक व्यक्ति की जान ले ली। सहकर्मी ने गुस्से में एयर कंप्रेसर से हवा (Air from air compressor) भर दी, जिससे पीड़ित की आंतें फट गईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


  • पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय हरविंदर मूल रूप से अलीगढ़ जिले के शाहगढ़ गांव का रहने वाला था और पिछले आठ साल से गुरुग्राम में वेल्डर के रूप में काम कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे रामपुरा स्थित तरुण एंटरप्राइजेज वर्कशॉप में वह अपने सहकर्मी नरेश कुमार के साथ मजाक कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी होने पर आरोपी ने एयर कंप्रेसर से उसके शरीर में हवा भर दी।

    कुछ ही देर में हरविंदर की हालत बिगड़ गई। उसका पेट फूल गया और गंभीर आंतरिक चोटें आईं। सहकर्मियों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां कई घंटे उपचार के बाद देर शाम उसकी मौत हो गई। डॉक्टर दीपक माथुर के अनुसार, अत्यधिक दबाव से आंतें फट गई थीं।

    मृतक के भाई की शिकायत पर खेड़की दौला थाना में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और यह भी जांच की जा रही है कि घटना अचानक हुई या किसी पुरानी रंजिश से जुड़ी थी।

    पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
    हरविंदर के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं—चार बेटियां और एक छोटा बेटा। बच्चे अलीगढ़ में दादा के साथ रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया।

    खतरनाक मजाक पर विशेषज्ञों की चेतावनी
    विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक एयर कंप्रेसर का दबाव अत्यधिक होता है और यह शरीर के अंदर गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर के किसी छिद्र पर इस्तेमाल होने पर यह हवा बम की तरह काम करता है और सेकंडों में आंतरिक अंगों को क्षतिग्रस्त कर सकता है। कार्यस्थलों पर ऐसे जोखिम भरे मजाक रोकने के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण और सख्त निगरानी की जरूरत बताई जा रही है।

    Share:

  • बिहार : नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की डेट हुई फाइनल, सम्राट चौधरी CM की रेस में सबसे आगे

    Thu Apr 9 , 2026
    पटना. बिहार (Bihar) में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद छोड़ने की तारीख फाइनल हो गए हैं. राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) पद की शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली आ रहे हैं. शुक्रवार को सांसद सदस्य पद की शपथ लेंगे और उसके बाद पटना लौटते ही मुख्यमत्री पद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved