img-fluid

रतलाम में ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार… दरवाजा तोड़कर निकाली लाश

March 05, 2026

रतलाम। रतलाम जिले (Ratlam District) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन यात्रा (Train Travel) के दौरान एक जज (Judge) की पत्नी (Wife) की वॉशरूम में मौत हो गई। घटना कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17606) में हुई, जहां महिला को अचानक साइलेंट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान (Usha Chauhan) जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे। दोनों पति-पत्नी ट्रेन में अलग-अलग कोच में सफर कर रहे थे।


  • निंबाहेड़ा पहुंचने से पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। इसके बाद जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची तो जज राजकुमार चौहान ट्रेन से उतर गए, लेकिन उनकी पत्नी बाहर नहीं आईं।

    पत्नी के ट्रेन से नहीं उतरने पर राजकुमार चौहान ने तुरंत सूचना रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद रेलवे पुलिस ने ट्रेन को मंदसौर में रुकवाया, लेकिन वहां वॉशरूम का दरवाजा नहीं खोला जा सका।

    रतलाम जिले के जावरा अनुभाग में पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखने पर उषा चौहान का शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि संभवतः उन्हें साइलेंट अटैक आया था।

    Share:

  • झोपड़ी में लगी आग, अंदर फंसी रह गई छह माह की मासूम; बेटी को बचाने उठती लपटों में कूदी मां

    Thu Mar 5 , 2026
    छतरपुर। छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम कितपुरा में झोपड़ी में आग लगने से छह माह की मासूम बच्ची अंजली राजपूत गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची को बचाने के लिए उसकी मां अशोका राजपूत (25) जलती झोपड़ी में कूद गई और किसी तरह बेटी को बाहर निकाल लाई, लेकिन इस दौरान बच्ची […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved