img-fluid

मंहगाई का तगड़ा झटका, 1 जून से महंगी होंगी मारुति की गाड़ियां, 30,000 तक बढ़ेगी कीमतें

May 21, 2026

नई दिल्ली। 1 जून से लोगों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगने वाला है। लीडिंग ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की गाड़ियां 1 जून से 30,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। ऑटोमोबाइल कंपनी (Automobile company) ने ऐलान किया है कि मुद्रास्फीति के दबाव और प्रतिकूल लाकत के माहौल को देखते हुए सभी मॉडल की कीमत में 30,000 रुपये तक का इजाफा करने का फैसला लिया गया है।

30,000 रुपये तक बढ़ेगी कीमत
मारुति सुजुकी इंडिया ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि जून 2026 से कंपनी अपने पोर्टफोलियो के सभी मॉडल की कीमत में 30,000 रुपये तक का इजाफा करने जा रही है। फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से कंपनी लागत की कमी के माध्यम से इसके प्रभाव को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, मुद्रास्फीति के दबाव की वजह से कंपनी को सभी मॉडल की कीमत में इजाफा करना पड़ रहा है।


  • ग्राहकों इसका प्रभाव कम पड़ने की कोशिश
    रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि मुद्रास्फीति का दबाव अब ऊंचे स्तर पर है और मार्केट में प्रतिकूल लागत का माहौल है। ऐसे में कंपनी को बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा मार्केट पर डालना होगा। साथ ही, कंपनी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि ग्राहकों पर इसका प्रभाव न्यूनतम सीमा में रखा जाए।

    फिलहाल कंपनी की एंट्री लेवल S-Presso से लेकर प्रीमियम यूटिलिटी वीकल Invicto की कीमत 3.49 रुपये से लेकर 28.7 लाख रुपये के बीच है। पिछले साल GST की नई दर लागू होने के बाद कंपनी ने S-Presso की कीमत में 1,29,000 रुपये तक की कटौती की थी। वहीं, कंपनी के अन्य लोकप्रिय कारों में से एक Alto K10 की कीमत में 1,07,600 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके अलावा मारुति सेलेरियो को 94,100 रुपये और वैगन-R को 79,600 रुपये महंगा किया है।

    1 जून से कंपनी के ये सभी गाड़ियां 30,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल ये नहीं बताया है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ने वाली है। आने वाले दिनों में कंपनी अपनी सभी गाड़ियों की नई प्राइस जारी कर सकती है।

    Share:

  • क्या TVK ने वोट मांगने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया? हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

    Thu May 21 , 2026
    नई दिल्ली। मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) ने गुरुवार को चुनाव आयोग (election Commission) से जवाब मांगा है कि क्या तमिलागा वेत्री कड़गम (TVK) ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान वोट मांगने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया था। यह मामला मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सुनवाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved