img-fluid

नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव, ‘मधेस का बेटा’ बन सकता है प्रधानमंत्री; बालेन शाह चर्चा में

March 11, 2026

काठमांडू। नेपाल (Nepal) की राजनीति में हालिया चुनावों के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। चुनाव परिणामों में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी (Rastriya Swatantra Party) (आरएसपी) की शानदार जीत के बाद बलेन शाह (Balen Shah) को देश का पहला मधेसी प्रधानमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो यह नेपाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव माना जाएगा।

मधेस क्षेत्र में आरएसपी की बड़ी जीत

5 मार्च को हुए चुनावों में आरएसपी ने भारत-नेपाल सीमा से सटे मधेस क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पार्टी ने आठ जिलों—सप्तरी, सिराहा, धनुषा, महोत्तरी, सरलाही, रौतहट, बारा और परसा—की कुल 32 सीटों में से 30 सीटों पर जीत दर्ज की।

चुनाव परिणामों ने मधेस क्षेत्र के कई पारंपरिक राजनीतिक दिग्गजों को भी बड़ा झटका दिया है।


  • युवा नेतृत्व का उभार

    मधेस क्षेत्र से चुने गए 11 विधायक 40 वर्ष से कम उम्र के हैं, जिससे साफ है कि क्षेत्र में नई पीढ़ी का नेतृत्व तेजी से उभर रहा है।
    करीब 35 वर्षीय बालेन शाह, जो पहले रैपर के रूप में भी लोकप्रिय रहे हैं, अब नेपाल के सबसे युवा कार्यकारी प्रमुख बनने की दौड़ में बताए जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान धनुषा में अपने भाषण में उन्होंने खुद को “मधेस का बेटा” बताया था। उनका पैतृक घर महोत्तरी जिले में है।

    बड़े नेताओं को मिली हार

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कई प्रमुख नेताओं को इस बार हार का सामना करना पड़ा। इनमें

    • Rajendra Mahato (राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल)

    • Mahendra Yadav (नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी)

    • Upendra Yadav (जनता समाजवादी पार्टी नेपाल)

    • CK Raut (जनमत पार्टी)

    जैसे नेता शामिल हैं। सरलाही-2 सीट से आरएसपी के रबिन महतो ने जीत दर्ज की, जबकि महेंद्र यादव दूसरे स्थान पर रहे।

    अन्य सीटों पर मुकाबला

    मधेस की बाकी दो सीटों में धनुषा-1 से Matrika Yadav ने Nepali Congress के राम पलटन साह को हराया। वहीं रौतहट-2 से नेपाली कांग्रेस के मोहम्मद फिरदोस आलम ने नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के किरण कुमार शाह को पराजित किया।

    सरकार बनाने की स्थिति में आरएसपी

    नेपाल में संसदीय चुनावों के तहत फर्स्ट पास्ट द पोस्ट (FPTP) प्रणाली के तहत मतगणना मंगलवार को पूरी हुई।
    आरएसपी ने कुल 165 में से 125 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और अब वह सरकार बनाने की स्थिति में है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह मधेस समुदाय के लिए ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व होगा और नेपाल की सत्ता संरचना में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा।

    Share:

  • मीडिल ईस्ट में फंसे भारत के तेल को निकालने के लिए वॉरशिप भेजने की तैयारी में नेवी

    Wed Mar 11 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) में ईंधन संकट (Fuel Crisis) गहराने की आशंका के बीच भारतीय नौसेना संकटमोचक (Indian Navy Troubleshooters) की भूमिक निभा सकती है। खबर है कि भारत की तरफ से अपने युद्धपोत भेजने पर विचार किया जा रहा है, ताकि मिडिल ईस्ट (Middle East) में फंसे भारतीय जहाजों को निकाला जा सके। हालांकि, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved