img-fluid

इंश्योरेंस के पांच करोड़ रुपए लेने शख्स ने काट लिए अपने दोनों पैर

July 26, 2025

वाशिंगटन। इंश्योरेंस (insurance) का पैसा लेने के लिए आपने लोगों को कई बार अलग-अलग हथकंडे अपनाते हुए देखा होगा। हाल ही में ब्रिटेन के एक शख्स ने इंश्योरेंस (insurance) का पैसा क्लेम करने के लिए सारी हदें ही पार दी। जानकारी के मुताबिक शख्स ने करीब 5 करोड़ रुपए के लिए अपनी दोनों टांगे काट लीं। इतना ही नहीं जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि शख्स दूसरों को भी अपने शरीर के अंगों को काटना सिखाता था।

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन का यह 49 वर्षीय शख्स पेशे से एक वैस्कुलर सर्जन है। वह ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रॉयल कॉर्नवाल अस्पताल में काम करता था और इस दौरान उसने सैकड़ों सर्जरी भी की थी। बीते दिनों लगभग 5.5 करोड़ रुपये के बीमा का दावा करने के लिए उसने खुद के दोनों पैर काट डाले। इसके बाद उसने बीमा कंपनी से कहा कि उसे एक बीमारी की वजह से अपने पैर खोने पड़े।


खुद के पैर काटने के अलावा उसने कथित तौर पर मारियस गुस्तावसन नाम के शख्स को वीडियो दिखाकर शरीर से अंग निकालना भी सिखाया। डॉक्टर को 2023 में गिरफ्तार किया था। अब लगभग ढाई साल की जांच के बाद उस पर गंभीर कानूनी आरोप लगे हैं। आरोप सिद्ध होने के बाद अस्पताल ने भी उसे बर्खास्त कर दिया है।

शख्स ने बीबीसी को दिए गए इंटरव्यू में यह कहा था कि पैर काटने के बाद वह और ज्यादा सक्रिय हो गया है। जानकारी के मुताबिक शख्स ने कोर्ट में बेल की अपील की थी, जिसे फिलहाल ठुकरा दिया गया है।

 

Share:

  • ममता बनर्जी का 'अपराजिता बिल' बंगाल गवर्नर ने वापस लौटाया, बताया बहुत कठोर, समस्या पैदा करने वाला

    Sat Jul 26 , 2025
    नई दिल्‍ली । पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल सी वी आनंद बोस (Governor C V Anand Bose) ने अपराजिता विधेयक (Aparajita Bill) को राज्य सरकार के पास विचार के लिए वापस भेज दिया है, क्योंकि केंद्र ने भारतीय न्याय संहिता (Indian Judicial Code) में प्रस्तावित बदलावों को लेकर गंभीर आपत्तियां जताई हैं। राजभवन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved