img-fluid

शादी का झांसा देकर महिला से लाखो रु ठगने वाला तुकोगंज क्षेत्र से पकड़ाया

March 26, 2026

इंदौर। इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का झांसा देकर महिला से ठगी करने वाले गुजरात के एक आरोपी को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला प्रोफेसर से शादी का वादा कर लाखों की ठगी की और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।


  • दरअसल अहमदाबाद की एक महिला प्रोफेसर ने खुद हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई। जिसमें गुजरात के रहने वाले आरोपी अमित चौबे ने शादी का झांसा देकर महिला प्रोफेसर से करीब 50 लाख रुपये की ठगी की जिसमें शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़िता ने खुद आरोपी की तलाश शुरू की और उसे इंदौर बुलाने में कामयाब रही।और जैसे ही आरोपी छप्पन दुकान इलाके में पहुंचा, तब महिला प्रोफेसर ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे धर दबोचा। इसके बाद तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई करते हुए उसे अहमदाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

    फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि उसने इसी तरह कई अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया होगा। वहीं इस मामले में एडिशनल DCP ने बताया कि महिलाओं के साथ लाखों रुपये की ठगी एक युवक द्वारा की गई थी गुजरात पुलिस द्वारा इंदौर की तुकोगंज पुलिस को सूचना दी गई थी जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया और गुजरात पुलिस के हवाले किया गया.

     

    बाइट – राजेश दंडोतिया,एडिशनल डीसीपी

    Share:

  • इंदौर: हेड कंस्टेबल दीपक थापा का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यवाही

    Thu Mar 26 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) में पुलिस कमिश्नरेट के ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। हेड कांस्टेबल (Head Constable) का प्रभार संभाल रहे दीपक थापा (Deepak Thapa) को वापस कांस्टेबल बना दिया गया है, वहीं उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है। दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved