
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक कोचिंग सेंटर (Coaching Centre) में विस्फोट (Explosion) हो गया है. भीषण धमाके से बिल्डिंग के हिस्से उड़ गए. इस हादसे में 2 लोगो की मौत की आशंका है. 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. जिला प्रशासन जांच में जुट गया है. भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है. विस्फोट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. धमाका इतना जोरदार था कि बिल्डिंग के हिस्से 20 मीटर दूर जाकर गिरे. मामला थाना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड है. डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved