img-fluid

इंदौर के MR-9 चौराहे पर विशालकाय गड्ढा खोदा, काम अधूरा छोड़ा

April 14, 2026

  • 7-8 दिनों से वाहन चालक से लेकर रहवासियों की हो रही है फजीहत

इन्दौर। नगर निगम और ठेकेदार की टीेमें शहर के कई बड़े चौराहों पर ड्रेेनेज और नर्मदा की लाइनें सुधारने के नाम पर बड़े-बड़े गड््ढे खोदकर काम छोड़ देती हैं, ऐसे में वहां कई दुर्घटनाएं होती हैं। पूर्व में भी मालवा मिल से लेकर कई स्थानों पर ऐसी घटनाओं में लोगों की मौत हो चुकी है। एमआर-9 चौराहे पर भी पिछले 8 दिनों से बड़ा गड््ढा खोदकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। वहां से दिनभर में सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।

पूर्व में भी निगम के कई आला अधिकारियों ने नर्मदा प्रोजेक्ट और ड्रेनेज विभाग के अफसरों को चेतावनियां दी थीं कि वे शहर के चौराहों और प्रमुख मार्गों पर डे्रनेज और नर्मदा के कार्यों के दौरान विशेष सावधानियां बरतें और जिन स्थानों पर सडक़ें खोदी जाए, वहां आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, क्योंकि कई जगह गड््ढों में गिरकर वाहन चालकों की मौत हो चुकी है।


  • इसके बावजूद कई जगह ठेकेदारों की टीमें लापरवाही से लाइनों के कार्य कर रही हैं। एमआर-9 चौराहा अमर विलास होटल के समीप लाइनों के कार्य के लिए 7-8 दिन पहले विशाल गड््ढा खोदा गया था और वहां दो-तीन दिनों तक कार्य चला, लेकिन बाद में फिर कार्य बंद कर दिया गया। सडक़ से गुजरने वाले वाहन चालक गड््ढे के कारण न केवल परेशान हो रहे हैं, बल्कि वहां तेजी से दौड़ती गाडिय़ां किसी भी दिन हादसे का शिकार हो सकती है। रहवासियों ने निगम के अफसरों को शिकायत की, लेकिन काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा शहर के कई अन्य प्रमुख मार्गों पर भी यही स्थिति है। वहां भी सडक़ें खोदकर पटक दी जाती हैं, लेकिन काम पूरे होने में महीनों लगते हैं।

    Share:

  • इंदौर में दिन के पारे मामूली गिरावट गर्मी में कोई नरमी नहीं...

    Tue Apr 14 , 2026
    इंदौर। शहर में कल दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इससे गर्मी में जरा भी नरमी महसूस नहीं हुई। दिन में तीखी धूप और गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved