img-fluid

भारतीय खेल इतिहास के लिए एक यादगार दिन, एथलीटों ने एक साथ तोड़े कई रिकार्ड्स

May 24, 2026

डेस्क। रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रहे नेशनल सीनियर फेडरेशन एथलेटिक्स टूर्नामेंट का दूसरा दिन बेहद ऐतिहासिक रहा। इस दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दशकों पुराने कई रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिए। मेंस की 100 मीटर की रेस में गुरिंदरवीर सिंह ने एक नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं, विशाल टीके 400 मीटर की रेस को 45 सेकंड से कम समय में पूरा करने वाले पहले भारत के पहले एथलीट बन गए। इनके अलावा भी इस टूर्नामेंट में कई नए रिकॉर्ड बने।

गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर की दौड़ को 10.09 सेकंड में पूरा किया और इसके साथ ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस साल पूरे एशिया में सबसे तेज 100 मीटर का दौड़ पूरा करने वाले दूसरे सबसे खिलाड़ी बने हैं। इसके बाद विशाल टी.के. ने एक नया कमाल किया। उन्होंने 400 मीटर की दौड़ 44.98 सेकंड में पूरी की। वह 45 सेकंड से कम समय में यह रेस पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं और इस साल एशिया में उनका यह प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा है। गुरिंदरवीर के इस शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद खेल और राजनीति जगत से उन्हें बधाई मिल रही है।


  • भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन (10 खेलों की प्रतियोगिता) में 8000 से ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 8057 पॉइंट हासिल करके अपना ही पुराना रिकॉर्ड (7063 अंक) तोड़ दिया और एक नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने पूरे एशिया में डेकाथलॉन में सातवां स्थान हासिल कर लिया है।

    तमिलनाडु के 22 साल के एक मशहूर एथलीट विशाल टी.के ने भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले साल चेन्नई में 45.12 सेकंड में रेस पूरी करके 400 मीटर दौड़ का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा था। अब उन्होंने शनिवार को उसी दौड़ को और भी तेजी से, यानी 44.98 सेकंड में पूरा किया। इसी के साथ वह 45 सेकंड से कम समय में यह रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। विशाल टी.के. ने 44.98 सेकंड में रेस पूरा करके 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

    Share:

  • इंदौर:  विशेष चेकिंग अभियान, गुंडे बदमाश गिरफ्तार

    Sun May 24 , 2026
    इंदौर। इंदौर पुलिस ने वीकेंड पर शहरभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर गुंडे-बदमाशों, नशाखोर वाहन चालकों और असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की। देर रात तक चली इस कार्रवाई में सैकड़ों लोगों की जांच की गई और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दरअसल इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved