img-fluid

इंदौर:  विशेष चेकिंग अभियान, गुंडे बदमाश गिरफ्तार

May 24, 2026

इंदौर। इंदौर पुलिस ने वीकेंड पर शहरभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर गुंडे-बदमाशों, नशाखोर वाहन चालकों और असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की। देर रात तक चली इस कार्रवाई में सैकड़ों लोगों की जांच की गई और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


  • दरअसल इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर के सभी जोन में स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 462 बदमाशों और संदिग्धों पर वैधानिक कार्रवाई की गई, वहीं 171 वारंट तामील कराए गए। वही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 176 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। इसके साथ ई चंदन नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को देशी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा अवैध शराब, गांजा सेवन और हथियार रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ड्रोन पेट्रोलिंग और पैदल गश्त के जरिए संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखी।

    Share:

  • इंदौर: लाखों रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    Sun May 24 , 2026
    इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पोलोग्राउंड चौराहे के पास ग्राहक की तलाश में खड़े थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved