
इंदौर। लवकुश आवास विहार कालोनी में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग ने लसूड़िया पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके साथ काम करने वाली युवती से उसकी दोस्ती हुई और वह उसके घर आने-जाने लगा। कल जब वह उक्त युवती के घर पर बैठा था, तभी वहां पहुंचे युवती के पूर्व बायफ्रेंड ने उसे घर में बैठा देख आपा खोया और आवेश में आकर जेब से चाकू निकाला और ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए। चाकू के वार से जख्मी हुए नाबालिग ने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved