img-fluid

सौरमंडल में बहुत तेजी से सूरज की ओर बढ़ रहा रहस्यमयी धूमकेतु, 30 अक्टूबर को आएगा पृथ्वी के करीब

August 01, 2025

वाशिंगटन। हमारे सौरमंडल (Solar system) में एक अनोखी चीज आई है, जिसे वैज्ञानिकों (Scientists) ने हाल ही में देखा है। इसका नाम रखा गया है – 3आई/एट्लस (3I/Atlus)। यह कोई आम धूमकेतु (Comet) नहीं है, बल्कि यह हमारे सौरमंडल (Solar system) के बाहर से आया है। अब तक ऐसी सिर्फ तीन ही चीजें हमारे सौरमंडल में देखी गई हैं।

वैज्ञानिकों ने इसे जुलाई की शुरुआत में चिली देश (Chile Country) की एक दूरबीन से देखा था। यह धूमकेतु बहुत तेज़ रफ्तार से सूरज की ओर बढ़ रहा है और यह 30 अक्टूबर को धरती के पास से गुजरेगा। यह धरती से लगभग 13 करोड़ मील दूर रहेगा, लेकिन फिर भी इसके आने से वैज्ञानिक काफी हैरान हैं।


धूमकेतु पर बड़ा दावा
शुरुआत में वैज्ञानिकों को लगा कि यह कोई चट्टान है, लेकिन बाद में पता चला कि यह एक बर्फ और धूल से बना धूमकेतु है। अब इस धूमकेतु को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवी लोएब ने कहा है कि यह धूमकेतु किसी एलियन यानी परग्रही सभ्यता की तकनीक हो सकती है। उन्होंने एक रिपोर्ट में लिखा है कि इसकी चाल और दिशा आम धूमकेतु जैसी नहीं है, इसलिए हो सकता है कि यह किसी समझदार सभ्यता की बनाई चीज हो।

हालांकि कई वैज्ञानिक इस बात से सहमत नहीं हैं और उनका कहना है कि यह सिर्फ एक प्राकृतिक धूमकेतु है। एवी लोएब ने भी कहा है कि उनका मकसद लोगों को सोचने पर मजबूर करना है, ताकि हम ब्रह्मांड के रहस्यों को और अच्छे से समझ सकें। इस रहस्यमयी धूमकेतु पर आने वाले समय में और गहराई से अध्ययन किया जाएगा। तब तक वैज्ञानिक इसकी हर हरकत पर नजर रख रहे हैं।

Share:

  • क्रिस वोक्स की चोट ने बढ़ाई इंग्लैंड की टेंशन, IND vs ENG 5वें टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

    Fri Aug 1 , 2025
    नई दिल्‍ली । इंग्‍लैंड(England) के धाकड़ तेज गेंदबाज(fast bowler ) क्रिस वोक्स(chris woakes) की इंजरी ने मेजबान टीम(Host team) की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। IND vs ENG टेस्ट मैच के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved