नई दिल्ली। खेल जगत को शर्मसार (The sports world is disgraced) करने वाली एक घटना में 17 वर्षीय एक नेशनल लेवल की निशानेबाज (Shooter) ने अपने कोच पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कोच ने पिछले महीने फरीदाबाद के एक होटल में उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि जब लड़की वहां पहुंची, तो कोच ने उसे यह कहकर अपने कमरे में चलने के लिए मजबूर किया कि वहां बेहतर तरीके से चर्चा हो पाएगी।
शिकायत में कहा गया है कि होटल के कमरे में कोच ने नाबालिग खिलाड़ी के साथ यौन शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसका करियर बर्बाद कर देगा और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला
फरीदाबाद पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मंगलवार को महिला थाना (NIT फरीदाबाद) में मामला दर्ज किया है। चूंकि एथलीट घटना के समय नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
होटल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। होटल स्टाफ और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “आरोप बेहद गंभीर हैं। हम उचित प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी सबूत सुरक्षित रहें। जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved