भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने मुसलमानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने एमपी वक्फ बोर्ड (MP Waqf Board) के लिए नया भवन बनाने का ऐलान किया है। यह भवन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने मुस्लमानों को बड़ी सौगात दी है। सीएम डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का नया भवन बनाने का ऐलान किया है। यह भवन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वक्फ सुधार की दिशा में आगे बढ़कर लोकहितकारी और जनकल्याणकारी संकल्पों को हम साकार करें, कमजोर वर्ग को मदद मिले, गरीब का उत्थान हो। उन्होंने कहा कि इस पावन ध्येय के साथ हम सभी साथ मिलकर लगातार काम करें। आपको बता दें कि सीएम निवास में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल सहित मुस्लिम धर्म के कई प्रबुद्धजन, उलेमा और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved