img-fluid

सिंहस्थ क्षेत्र में बनेगा नया रेलवे स्टेशन

October 22, 2026

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में दो नए रेलवे स्टेशन बनेंगे। पंवासा के बाद रेलवे ने अब मोहनपुरा में नया स्टेशन बनाने के लिए काम शुरू कर दिया। मोहनपुरा क्षेत्र में जहाँ नया स्टेशन बनाया जा रहा हैं। वह सिंहस्थ क्षेत्र ही है। ऐसे में सिंहस्थ में शामिल होने वाले यात्रियों को मुख्य स्टेशन पर आने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। नए स्टेशन निर्माण के बाद नागदा-रतलाम रेलवे ट्रैक से आने वाले श्रद्धालु सीधे मोहनपुरा ही उतर जाएंगे।



  • यहां से सीधे सिंहस्थ क्षेत्र में पहुंच जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने यहां 3 प्लेटफॉर्म बनाने का प्लान बनाया है। इसका निर्माण भी शुरू हो चुका है। प्लेटफॉर्म का लेवल बनाने का काम भी हो चुका है। भराव आदि होने के बाद ऊपर से प्लेटफॉर्म तैयार करा देंगे। मौजूद निर्माण एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि हमें बडऩगर रोड के ब्रिज से उज्जैन की तरफ प्लेटफॉर्म बनाने हैं। 30′ काम भी हो चुका है। इसी प्लेटफॉर्म के पास से चिंतामन-नईखेड़ी की नई रेल लाइन निकलेगी, जो मोहनपुरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से जुड़ेगी। इसी प्रकार उज्जैन-भोपाल रूट से आने वाली ट्रेनों के लिए भी उज्जैन शहर के पंवासा इलाके में नया स्टेशन तैयार किया जा रहा है। यहां पटरी के दोनों तरफ एक-एक प्लेटफॉर्म रहेंगे। पटरी पार करने के लिए अलग से ब्रिज भी बनाया जाएगा। मुख्य स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने की स्थिति में ट्रेनों को पंवासा और मोहनपुरा में ही रोक दिया जाएगा।

    होल्डिंग एरिया भी बनाएंगे
    रेलवे ने उज्जैन के समीप के अन्य स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाने का प्लान बनाया है। रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि सिंहस्थ संबंधी सारे काम शुरू करवा दिए हैं। पंवासा और मोहनपुरा में नए स्टेशन के काम चल रहे हैं। समीप के स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए पानी, छांव सहित अन्य सुविधाएं भी रहेंगी।

    Share:

  • भवुनेश्वर कुमार ने T20I करियर में पहली बार फेंकी नो बॉल, हुआ ये नुकसान

    Thu Oct 22 , 2026
    डेस्क: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जब गेंद हाथ में थामी तो ये 1430 दिन बाद उनका भारत के लिए पहला ओवर था. इस खिलाड़ी ने पहले ओवर में सिर्फ चार रन दिए लेकिन अपने दूसरे ओवर में उन्होंने एक ऐसी गलती की जो उन्होंने पूरे करियर में नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved