img-fluid

2 अप्रैल से बनेगा शक्तिशाली मंगल आदित्य राजयोग, मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को मिलेगा धन और सफलता

March 30, 2026

नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में मंगल (Mangal) का गोचर बहुत ही विशेष और महत्वरपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक 2 अप्रैल 2026, गुरुवार के दिन मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह गोचर शाम करीब 3 बजकर 37 मिनट पर होगा. खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से ही सूर्य देव मौजूद हैं, ऐसे में मंगल के यहां आने से मंगल आदित्य राजयोग (Mangal Aditya Rajyoga) बनेगा. वैदिक ज्योतिष में इस योग को बेहद प्रभावशाली और शुभ माना जाता है.

मंगलादित्य योग का महत्व
सूर्य को शक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और कार्यक्षमता से जुड़ा ग्रह है. जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो इसका असर काफी मजबूत होता है. इस योग के कारण कई राशियों के लोगों का आत्मबल बढ़ेगा, करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है.


  • मेष राशि
    मेष राशि के लोगों के लिए यह समय लाभ देने वाला साबित हो सकता है. नौकरी या बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करना जरूरी होगा.

    सिंह राशि
    सिंह राशि के जातकों को इस योग का अच्छा फायदा मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं. निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें.

    धनु राशि
    धनु राशि के लोगों के लिए यह योग खास तौर पर व्यापार में लाभ देने वाला रहेगा. बिजनेस में तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन सकते हैं. पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी समय अच्छा है, लेकिन परिवार में मां की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा.

    Share:

  • स्कूलों, HC, सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार... भेजे 1100 ईमेल

    Mon Mar 30 , 2026
    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के कई राज्यों में स्कूलों (Schools), हाईकोर्ट (High Court) और सरकारी दफ्तरों (Government offices.) में बम की धमकी (Bomb threat) देकर दहशत फैलाने वाला शातिर श्रीनिवास लुईस (47) मैसूर से पकड़ा गया। आरोपी ने धमकी के 1,100 से ज्यादा ई-मेल किए थे। दिल्ली पुलिस ने उसे कर्नाटक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved