
भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सेंट्रल जेल (Central Jail) में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पर 7 महीने पहले नाबालिग से रेप के केस का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद से वह जेल में बंद था। सीने में दर्द के बाद अचानक वह बेहोश हो गया।
कैदी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक को टीबी की बीमारी थी। जेल प्रशासन का दावा है कि अलग वार्ड में रख कर उसका इलाज करवाया जा रहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved