
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के जितने हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. उतना पुलिस उनको पकड़कर क्षेत्रों में जुलूस निकाल रही है, और उठक बैठक लगवाई माफ़ी भी मंगवा रही है. इसी कड़ी में हफ़्ता वसूलने के आरोप में आदतन दो अपराधीयो को पुलिस ने गिरफ़्तार किया और क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला.
पूरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है. जहाँ सादिक़ और फैयाज नाम के बदमाश ने एक महिला से पैसे की माँग करी थी और उसके साथ विवाद किया था और मारपीट भी की गई थी जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी उसी दौरान आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ़्तार किया और उसका उसी क्षेत्रों मे जुलूस भी निकाला और इसके साथ चौराहे पर उठक बैठक लगवाई जहाँ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था. वही पुलिस ने साफ़ संदेश दिया कि बदमाश कितना ही बड़ा क्यों न हो अगर कोई वारदात करेगा तो उसका यही हश्र होगा इस पूरे मामले में एडिशनल DCP ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज किया गया था वह इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है वहीं सादिक के ख़िलाफ़ शहर के अलग अलग थानों में कई अपराध दर्ज है पुलिस अभी पूरे मामले में पूछताछ करने में जुटी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved