
शो के दौरान चल रही इस खास बातचीत में नितिन गडकरी ने अपने जीवन का एक प्रेरणादायक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का सपना था कि वे इंजीनियर बनें, लेकिन कम अंकों की वजह से उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला नहीं मिल सका। इसके बावजूद आज उनके नाम सड़क, सुरंग, पुल, हाईवे और एक्सप्रेसवे से जुड़े 7 विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं।
नितिन गडकरी ने कहा, “मैं एक बात ईमानदारी से बताना चाहता हूँ। लोग मुझे ‘डॉक्टर’ कहते हैं, लेकिन मैं इतना बड़ा विद्वान नहीं हूँ। 1975 में जब मैं 12वीं में था, तब मेरे परिवार की इच्छा थी कि मैं इंजीनियर बनूँ। उस समय मैं आपातकाल के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय था। माहौल बहुत तनावपूर्ण था और कई लोग जेल गए थे। इसका असर मेरी पढ़ाई पर भी पड़ा। मुझे 10वीं में 52% और साइंस में सिर्फ 49.26% अंक मिले। इसी वजह से मुझे इंजीनियरिंग में दाखिला नहीं मिला। लेकिन आज मेरे नाम 7 विश्व रिकॉर्ड हैं।”
पता हो कि इस शो को अध्ययन सुमन ने बनाया है और धर्मेश संगानी ने प्रोड्यूस किया है। शो में शेखर सुमन का वही पुराना अंदाज़ देखने को मिलेगा जो हैं उनका ह्यूमर, ईमानदारी और दिल से जुड़ी बातचीत।
‘शेखर टुनाइट’ का प्रीमियर 15 मई 2026 से हर शुक्रवार, यूट्यूब पर प्रसारित होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved