बड़ी खबर

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के कुल 39,556 मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले 1474 नये रोगी


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है, जबकि नये मरीजों की संख्या में वृद्धि चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1474 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 39,556 हो गई है। जिसमें से 26,720 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1237 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 12,708 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 94 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1130 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 29,922 है। जबकि 21,762 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1062 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 8081 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 76 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में 106 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3783 हो गई है। जबकि, 2131 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 59 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1624 मरीजों का इलाज चल रहा है। 10 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 31 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2146 हो गई है, वहीं 1491 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 702 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में 65 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1239 हो गई है। राज्य में 537 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुआ है। 702 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 65 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 1056 हो गई है। वहीं 392 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 661 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है। मेघालय में 54 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 587 हो गई है। जिसमें से 87 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 496 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 05 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 06 नये मरीज सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 332 हो गई है। जबकि, 183 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 149 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिक्किम में 17 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 490 हो गई है। वहीं 137 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 340 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

Share:

Next Post

दिल्ली में कोरोना के 1025 नए मामले, 32 की मौत

Sat Jul 25 , 2020
  नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1025 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज कोरोना से 32 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3777 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर […]