
इंदौर। हाईवे पर बाइक सवार जीजा-साले सडक़ हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों को जिस वाहन ने चपेट में लिया है, उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर पिता मोहनलाल निवासी नेमावर रोड उमरिया खुर्द अपने साले गब्बू के साथ निमाड़ क्षेत्र में खेत पर गए थे। बाइक से लौटते समय दोनों को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। दोनों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ईश्वर को मृत बता दिया। गब्बू का इलाज जारी है। पुलिस दोनों बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी लगा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved