
महिदपुर रोड। शनिवार की सुबह जावरा की ओर से नगर में होकर तेज गति से गुजर रहा मछलियों से भरा पिकअप वाहन इंदिरा मार्केट में स्थित हरिओम टाइल्स की दुकान के सामने अनियंत्रित होकर सड़क पर बैठे निराश्रित गोवंश को कुचलते हुए पलट गई। इस दौरान वाहन में भरी मछलियाँ सड़क पर बिखर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन बहुत तेज गति से दौड़ रहा था। इस कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं गति तेज होने से पिकअप चालक अपने वाहन को नियंत्रित नहीं रख पाया तथा सड़क पर बैठे एक गोवंश की भी मौत हो गई तथा वाहन पलट गया जिसके कारण वाहन में भरी मछलियाँ भी सड़क पर बिखर गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मदन पंवार घटना स्थल पर पहुंचे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से सामान्य करवाया। समाचार भेजे जाने तक पिकअप चालक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved