img-fluid

भागीरथ पूरा चौकी के बहार प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी की शिकार महिला ने खाया जहर

February 12, 2026

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्लॉट और ज़मीन को लेकर धोखा धड़ी के मामले यु तो लगातार सामने आते रहे हैं. और पुलिस और प्रशासन द्वारा भी धोखा धड़ी के मामले में लगातार कार्रवाई भी की जाती रही है. इसी कड़ी में अब भागीरथ पूरा चौकी के बहार प्लॉट के नाम पर धोखा धड़ी की शिकार हुई महिला ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.


  • बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथ पूरा चौकी का है, जहाँ तनीषा नाम की महिला और कई ओर पीड़ितों ने मनीष नाम के एक प्लॉट विक्रेता के नाम पर आवेदन दिया था. जिस पर उन्होंने बताया था की मनीष ने प्लॉट का सौदा किया था न ही प्लॉट दिया और न ही रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे वापस कर रहा. इसी बीच आवेदन की शिकायत पर पुलिस मनीष से पूछताछ कर रही थी. तभी पीड़िता ने भागीरथ पूरा चौकी के बाहर अज्ञात ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. मौक़े पर मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है.

    एसीपी ने बताया कि महिला सहित कई अन्य लोगों ने मनीष के ख़िलाफ़ प्लाट के नाम पर धोखा धड़ी करने को लेकर शिकायत की गई थी. पुलिस से पूछताछ कर रही थी तभी महिला ने यह हरकत कर दी. महिला का कहना था कि आरोपी को तुरंत गिरफ़्तार किया जाए वही पुलिस ने बताया कि अभी पूरे मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है.

    Share:

  • CM हिमंत का वीडियो शेयर करने वाले पर एक्शन, बीजेपी ने पद से हटाया

    Thu Feb 12 , 2026
    डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की असम इकाई ने अपनी सोशल मीडिया टीम के एक सह-संयोजक के खिलाफ कार्रवाई की है. उन्हें पद से हटा दिया गया है. दरअसल, सोशल मीडिया टीम के इस सदस्य ने सीएम हिमंत का एक वीडियो शेयर किया था, जिसके कारण काफी विवाद हो गया था. इस वीडियो को बाद में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved