img-fluid

इन्दौर में सिंहासा में महिला का शव मिला, मुंह पर चोट के निशान, पास में सल्फास की पुडिय़ा

January 29, 2026

इंदौर। सिंहासा में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के पास जहरीली पुडिय़ा मिली, साथ ही उसके मुंह पर चोट के निशान भी हैं। महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसकी मौत कैसे हुई। चंदन नगर पुलिस ने बताया कि सिंहासा में ईंट भ_े पर महिला का शव पड़ा होने की सूचना पर आज सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले महिला की पहचान संबंधित पड़ताल करने का प्रयास किया। महिला हरे रंग की सलवार-कुर्ती और ब्लू रंग का जैकेट पहनी हुई है।


  • पुलिस को आशंका है कि महिला मुस्लिम परिवार की है। साथ ही महिला के पास सल्फास की पुडिय़ा पड़ी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने सल्फास की गोलियां खाकर जान दी या फिर उसकी हत्या की गई और पुलिस को गुमराह करने के लिए पास में सल्फास की पुडिय़ा रख दी गई। खबर लिखे जाने तक चंदन नगर टीआई तिलक करोले और एफएसएल की टीम मौके पर पड़ताल कर रही थी। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला के बारे में जानकारी निकाली जा रही है।

    Share:

  • इन्दौर से पेमेंट रुका तो हैदराबाद की फर्म ने रोक दिया श्वान पकडऩे का अभियान

    Thu Jan 29 , 2026
    कई वार्डों में आ रही हंै शिकायतें लेकिन नहीं हो रहा निराकरण, करोड़ों खर्च कर दिए फिर भी समस्या और बढ़ती जा रही है इंदौर। नगर निगम ने हैदराबाद की फर्म को श्वानों की नसबंदी का काम दे रखा है और पिछले बीते करीब 7-8 वर्षो से यहीं फर्म तमाम आरोपों और शिकायतों के बावजूद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved