img-fluid

पत्नी से अलग होने की मन्नत पूरी, युवक ने 9 किमी दंडवत यात्रा कर चढ़ाया माथा

March 30, 2026

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti UP) जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पत्नी से छुटकारा मिलने की मन्नत पूरी होने पर करीब नौ किलोमीटर की दंडवत यात्रा  (prostration journey) कर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।

सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। लगातार बढ़ते मतभेदों के चलते युवक पत्नी से अलग होना चाहता था। इसी दौरान उसने भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर में मन्नत मांगी कि यदि उसे पत्नी से छुटकारा मिल गया तो वह घर से मंदिर तक भूखे-प्यासे दंडवत यात्रा कर दर्शन करेगा।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2026 में युवक को तलाक मिल गया और उसकी मन्नत पूरी हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह उसने अपने घर से दंडवत यात्रा शुरू की। करीब नौ किलोमीटर लंबी दूरी उसने लगभग 12 घंटे में तय की और शाम करीब छह बजे मंदिर पहुंचा। वहां उसने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और देवी मां का आभार व्यक्त किया।



  • यात्रा के दौरान युवक के माता-पिता और गांव के कई लोग भी साथ रहे। जयकारों के बीच पूरी यात्रा संपन्न हुई। युवक ने बताया कि वह पत्नी से काफी परेशान हो गया था, इसलिए उसने यह मन्नत मांगी थी। उसने बिना अन्न-जल ग्रहण किए पूरी यात्रा की।

    जानकारी के अनुसार, युवक ने दंडवत यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति भी ली थी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। यात्रा के दौरान परिवारजन, ग्रामीण और पुलिसकर्मी पूरे समय उसके साथ चलते रहे।

    यह अनोखी मन्नत और दंडवत यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

    Share:

  • सूअर के वीर्य से बनी आईड्रॉप से कैंसर रोकने का दावा, चूहों पर प्रयोग में मिले सकारात्मक संकेत

    Mon Mar 30 , 2026
    नई दिल्ली। कैंसर के इलाज (cancer treatment) को लेकर वैज्ञानिक लगातार नई तकनीकों  (scientific techniques) पर काम कर रहे हैं। खासतौर पर आंखों के कैंसर का उपचार जटिल माना जाता है, क्योंकि मौजूदा तरीकों में रोशनी प्रभावित होने का खतरा रहता है। इसी बीच एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि सूअर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved