img-fluid

बाइक समेत कुएं में कूदा युवक, बचाने के चक्कर में पांच लोगों की गई जान

January 01, 2025

हजारीबाग। झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग में पत्नी से विवाद पर युवक ने बाइक के साथ कुएं में छलांग लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यह घटना हजारीबाग के चरही प्रखंड के गांव सरबहा की है, जहां घरेलू विवाद को लेकर पति सुंदर करमाली और पत्नी रूपा करमाली के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पति सुंदर करमाली गुस्से में घर से निकला और बाइक समेत कुएं में कूद गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया।


इसके बाद सुंदर करमाली को बचाने के लिए चार अन्य लोगों ने भी कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में डूबने से पांचों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुंदर, राहुल, सूरज, विनय और पंकज के रूप में हुई। विनय-पंकज सगे भाई थे और राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मरने वालों की उम्र 25-30 के बीच बताई जा रही है।

नए साल पर पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज शवों को भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बाद में अधिकारियों ने कुएं को ढक दिया और उसके आसपास आने पर रोक लगा दी।

Share:

  • पानी पर चलते थे देवरहा बाबा, यमुना में आधे घंटे से ज्यादा बिना सांस लिए करते थे साधना, जानिए उनकी अलौकिक गाथा

    Wed Jan 1 , 2025
    नई दिल्ली। भारत पौराणिक काल  (ancient india)से साधु-संतों का देश रहा है, यहां एक-से-एक ऋषि महात्मा, बड़े-बड़े सिद्ध पुरुष, साधु-संत हुए हैं, जिनकी अलौकिक दिव्यता, उनके द्वारा किया जाने वाला चमत्कार, उनकी तप साधना के आगे ईश्वर भी प्रकट हो जाया करते थे। भारत की इस धरती पर ऐसे कई साधु-संत हुए हैं, जिन्होंने भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved