img-fluid

एडल्ट साइट पर वीडियो देख उड़े युवक के होश, होटल में छिपे कैमरे ने रिकॉर्ड कर ली थी निजी जिंदगी

February 08, 2026

नई दिल्ली। यह घटना किसी थ्रिलर फिल्म (Thriller film) की कहानी जैसी लग सकती है, लेकिन यह डिजिटल दुनिया (Digital world) की एक डरावनी हकीकत है। हांगकांग के रहने वाले एक युवक के लिए इंटरनेट पर सर्च करना उस वक्त बुरे सपने में बदल गया, जब एक एडल्ट वेबसाइट (Adult website) पर उसने किसी और का नहीं, बल्कि खुद का निजी वीडियो देख लिया।

यह मामला साल 2023 का है। पहचान छिपाने के लिए बदले गए नाम के अनुसार, एरिक अपनी गर्लफ्रेंड एमिली के साथ छुट्टियां मनाने दक्षिणी चीन के शेन्जेन गया था। दोनों ने एक नामी होटल में ठहरने का फैसला किया, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि होटल का कमरा पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।



  • होटल के कमरे में लगा था स्पाई कैमरा
    बताया गया कि जिस कमरे में कपल ठहरा था, वहां एक छिपा हुआ स्पाई कैमरा लगा हुआ था, जो उनकी हर गतिविधि रिकॉर्ड कर रहा था। बिना उनकी जानकारी के करीब एक घंटे तक उनकी निजी जिंदगी कैमरे में कैद होती रही।

    एडल्ट साइट पर दिखा अपना ही वीडियो
    कुछ हफ्तों बाद, जब एरिक इंटरनेट पर एडल्ट कंटेंट देख रहा था, तो उसकी नजर एक वीडियो पर पड़ी। शुरुआत में उसे कमरा कुछ जाना-पहचाना सा लगा, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ा, उसके होश उड़ गए। वीडियो में वह खुद और उसकी गर्लफ्रेंड होटल के कमरे में आते, सामान रखते और निजी पल बिताते नजर आ रहे थे।

    ‘रियल’ कंटेंट की चाह ने बनाया शिकार
    बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एरिक ने बताया कि उसे पहले ऐसे हिडन कैमरा वाले वीडियो पसंद आते थे, क्योंकि वे सामान्य पोर्नोग्राफी की तुलना में ज्यादा ‘असली’ लगते थे। लेकिन उसने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह खुद इसी ‘रियलिटी’ का शिकार बन जाएगा।
    यह वीडियो ऑनलाइन अपलोड हो चुका था और हजारों लोग इसे देख चुके थे।

    गर्लफ्रेंड को बताने पर टूटी उम्मीद
    जब एरिक ने अपनी पार्टनर एमिली को इस बारे में बताया, तो उसे पहले लगा कि यह कोई भद्दा मजाक है। लेकिन जैसे ही उसने वीडियो देखा, वह सन्न रह गई। एमिली का सबसे बड़ा डर यह था कि कहीं उनके दोस्त, परिवार या जान-पहचान के लोग यह वीडियो पहले ही न देख चुके हों। उनकी निजता पूरी तरह सार्वजनिक हो चुकी थी।

    यह घटना न सिर्फ होटल सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि डिजिटल दौर में प्राइवेसी के गंभीर खतरे को भी उजागर करती है।

    Share:

  • बिना मिट्टी हवा में उगे आलू, ग्वालियर के वैज्ञानिकों ने रचा एरोपोनिक्स से कृषि का भविष्य

    Sun Feb 8 , 2026
    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में वैज्ञानिकों ने खेती की दुनिया में बड़ा प्रयोग कर दिखाया है। राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय (Rajmata Vijaya Raje Scindia Agricultural University) के वैज्ञानिकों ने बिना मिट्टी के हवा में आलू (potatoes in the air) उगाने में सफलता हासिल की है। ये आलू विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved