img-fluid

युवक-युवती ने एक साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी

August 25, 2020

  • प्रेम प्रसंग के चलते जान देने की आशंका

भोपाल। शिवाजी नगर में आज सुबह युवक-युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों को फंदे से उतारकर एक साथ पारुल अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां कुछ देर चले उपचार के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार उमेश रायकवार और चित्रा शर्मा दोनों 123/30 की लाइन में एक ही मकान में उपर और नीचे वाले फ्लोर पर रहते थे। लड़का इलेक्ट्रॉनिक का काम करता था। वहीं युवती घर में ही रहती थी। खुदकुशी के पूर्व युवक ने अपनी बड़ी बहन को चाय बनाकर पिलाई थी। सुबह करीब सात बजे युवक और युवती आखीरी बार एक साथ देखे गए। इसके बाद में दोनों ने पड़ोस के एक खाली मकान में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयानों के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Share:

  • साप्ताहिक कॉलम: सुनी सुनाई... रवीन्द्र जैन

    Tue Aug 25 , 2020
    मंत्री का जुनून बना वरदान प्र देश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जबसे मंत्री बने हैं उन पर दो जुनून सवार हैं। पहला – शहर की साफ-सफाई को लेकर और दूसरा शहरवासियों को शुद्ध पेयजल देने का। शहर की सफाई को लेकर जब यह मंत्री खुद गंदे नालों में सफाई करने खुद उतर जाते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved