img-fluid

इंदौर में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया परेशान करने का आरोप

February 03, 2026

इंदौर (Indore)। प्रेम विवाह करने वाली युवती ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। उसके मायके पक्ष (Maternal side) के लोगों ने उसे ससुराल में परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान युवती का पति बाहर गया हुआ था। विजय नगर पुलिस ने बताया कि कल्पकामधेनु नगर में रहने वाली 20 साल की मोनिका पति रितेश पटेल ने फांसी लगाकर जाने दे दी। उसे फंदे से उतारकर रितेश ही अस्पताल लेकर पहुंचा था।

मोनिका के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि अप्रैल 2025 में मोनिका और रितेश ने शादी की थी। दोनों साथ में पढ़ाई करते थे। मोनिका का मायका खजराना इलाके में है। मोनिका के पिता हीरालाल का आरोप है कि जब अप्रैल में बेटी लापता हुई थी तो खजराना थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। कई बार पुलिस के सामने बेटी को खोजने की मिन्नतें की, लेकिन पुलिस मदद नहीं कर पाई। कुछ दिनों बाद खबर आई कि वह विजय नगर में रहती है। तब बेटी से मिलवाने के लिए पुलिस वालों को कहा, लेकिन जांच अधिकारी गणेश मुजाल्दे ने सुनवाई नहीं की। हीरालाल का आरोप है कि ससुराल में बेटी परेशान रहती थी।


  • निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, चौथी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत
    निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा हो गया। चौथी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सोमवार शाम को खुड़ैल इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के चौथे माले पर काम करने के दौरान 32 साल का जीवन पिता गणेश निवासी देवास असंतुलित होकर नीचे आ गिरा। उसके गिरने की आवाज सुनकर साथी मजदूर उसके पास पहुंचे और उसकी मदद करने लगे। गिरने के चलते जीवन को ज्यादा चोटें आई थीं। वह खून से लथपथ हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अब जांच करेगी कि निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार ने उसे ऊंचाई पर चढ़ाने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए थे या नहीं। अगर सुरक्षा के साथ उसे ऊपर नहीं चढ़ाया गया था तो ठेकेदार पर केस दर्ज होगा।

    Share:

  • चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर लगाया आरोप, बैठक छोड़कर चली गईं

    Tue Feb 3 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची (Voter list) के विशेष गहन संशोधन (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और चुनाव आयोग के बीच विवाद बढ़ गया है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘अहंकारी’ और ‘झूठा’ होने का आरोप लगाया, लेकिन चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved