img-fluid

Aaj Ka Mausam: UP और बिहार पर IMD का बड़ा अपडेट, कोहरा छाए रहने के आसार, इन राज्यों में होगी बारिश

November 29, 2024

नई दिल्‍ली । उत्तर और पश्चिमी भारत (Northern and Western India)में ठंड की दस्तक(cold knock) के बीच दक्षिण भारत के कुछ राज्यों का भीगना जारी(States continue to get drenched) है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक समेत राज्यों में आने वाले कुछ दिन बारिश के आसार हैं। वहीं, ठंड बढ़ने के आसार हैं, क्योंकि संभावनाएं जताई जा रही हैं कि दिसंबर की शुरुआत तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत कई स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

30 नवंबर तक देर रात या जल्दी सुबह हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 2 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया है कि 1 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। विभाग का कहना है कि राज्य के अलग-अलग स्थानों पर देर रात या जल्दी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं। साथ ही कहा गया है कि राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।

विभाग ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 30 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार है। जबकि, मैदान इलाकों में 4 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

पहले ही वायु प्रदूषण की मार झेल रही राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को लगातार पांचवें दिन बहुत खराब श्रेणी में रही, जबकि शहर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई है।

बिहार के करीब 9 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और भागलपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं। वहीं, राज्य की शेष जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। खास बात है कि राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान रात के तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश

मौसम विभाग ने 29 दिसंबर से 2 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, यानम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, माहे, रायलसीमा, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश की संभावनाएं हैं।

Share:

  • वाराणसी के UP कॉलेज की 100 एकड़ जमीन पर 6 साल पहले Waqf बोर्ड ठोका था दावा, चर्चा में आया

    Fri Nov 29 , 2024
    वाराणसी. एक तरफ संसद (Parliament) में वक्फ संशोधन (Wakf Amendment) बिल पर चर्चा हो रही है तो वहीं खुद पीएम मोदी (PM Modi) के संसदीय क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ (100 acres) में फैले उदय प्रताप कॉलेज (Uday Pratap College) की जमीन पर यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड (UP Sunni Central Waqf Board) के दावे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved