img-fluid

आकाश चोपड़ा ने बताई मुंबई इंडियंस की बड़ी कमी, कह दी बड़ी बात

February 01, 2021

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ताकत उसका टीम संतुलन है और इसी वजह से रोहित शर्मा की टीम सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। हालांकि आईपीएल 2021 से पहले पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने मुंबई इंडियंस की एक बड़ी कमी बताई है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2021 की ऑक्शन में इस कमी को दूर करना होगा नहीं तो उसे मुश्किल हो सकती है।

आकाश चोपड़ा ने बताया कि चेन्नई में 18 फरवरी को होने वाली आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस को ट्रेंट बोल्ट का विकल्प ढूंढना होगा। दरअसल मुंबई इंडियंस ने जेम्स पैटिंसन, नाथन कूल्टर नाइल और मिचेल मैक्लेनेघन को रिलीज कर दिया है और उसके स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘ये दिलचस्प है कि मुंबई इंडियंस ने अपना पूरा पेस बॉलिंग अटैक बदल दिया है। मलिंगा रिटायर हो गए हैं और जेम्स पैटिंसन जो कि उनकी जगह टीम में आए थे उन्हें भी मुंबई ने रिटेन नहीं किया। नाथन कूल्टर नाइल और मिचेल मैक्लेनेघन को भी रिलीज कर दिया गया।’ आकाश चोपड़ा ने कहा कि आईपीएल 2021 के लिए मुंबई इंडियंस को दो अच्छे तेज गंदबाजों की जरूरत होगी।

आकाश ने कहा कि मिचेल स्टार्क एक विकल्प हो सकते हैं लेकिन शायद मुंबई इंडियंस कुछ कारणों से उन्हें नहीं खरीदेगी। आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुंबई इंडियंस नाथन कूल्टर नाइल को दोबारा कम कीमत पर खरीद सकती है। साथ ही मुंबई की नजर कायल जेमिसन और जाय रिचर्डसन पर हो सकती है। अब देखना ये है कि चेन्नई में होने वाली खिलाड़ियों की बोली में मुंबई इंडियंस किस खिलाड़ी पर दांव लगाती है।

Share:

  • MP : आग बुझाने ऐसी फायर ब्रिगेड आई, जिसमें पानी ही नहीं था, जाने कहा हुआ हादसा

    Mon Feb 1 , 2021
    रायसेन। प्रशासन कितना हास्यास्पद और दयनीय काम करता है इसका अंदाजा आपको ये खबर पढ़कर होगा। रविवार देर रात एक व्यापारी के दुकान और मकान आग में स्वाहा हो रहे थे, लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ था। लोगों को कुछ सूझ नहीं रहा था और उन्होंने फायरब्रिगेड बुलाने की सोची। फायरब्रिगेड तो आई, लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved