img-fluid

नामांकन निरस्त होने पर आप प्रत्याशी का कलेक्ट्रेट में हंगामा, मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास

January 24, 2022

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में नामांकन निरस्त हो जाने के बाद मीरापुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की।


सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशी भी पहुंचे थे। मीरापुर से प्रत्याशी बनाए गए जोगिंदर सिंह को जैसे ही यह जानकारी मिली कि उसका नामांकन कर दिया गया है तो वह हंगामा करने लगा। जोगिंदर सिंह का कहना था कि जानबूझकर उसके साथ ऐसा किया गया है। इसी दौरान उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने किसी तरह जोगिंदर को पकड़ा। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। वहीं डीएम चंद्र भूषण सिंह ने जोगिंदर सिंह को अपने कक्ष में बुलाकर बातचीत की है।

Share:

  • कंगाली श्रीलंका को भारत से और मदद की उम्मीद, विदेश मंत्री ने कही ये बड़ी बात

    Mon Jan 24 , 2022
    नई दिल्ली। कंगाल होने की कगार पर पहुंच चुके श्रीलंका की सरकार की ओर से कहा गया है कि उसे भारत से 1.5 अरब डॉलर की सहायता और मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि भारत कुछ सप्ताह पहले श्रीलंका को एक अरब डॉलर के सहायता पैकेज और भुगतान संतुलन समर्थन की घोषणा कर चुका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved