
नई दिल्ली। दिल्ली में करारी हार के तुरंत बाद अब आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में गतिविधियां तेज हो गई हैं। दलबदल की अटकलों के बीच खबर है कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के आप विधायकों को कल दिल्ली तलब किया है।हाल ही में कांग्रेस ने दावा किया था कि बड़ी संख्या में आप विधायक दूसरे दलों में जाने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल के निर्देश पर विधायक और मंत्री अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली आ रहे हैं।
मध्यावधि चुनाव की अटकल
गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदरसिंह रंधावा ने पंजाब में मध्यावधि चुनाव की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। पंजाब में आप विधायकों का झुंड बिखर जाएगा। उनकी पार्टी के कम से कम 35 विधायक दलबदल के लिए तैयार हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved