img-fluid

केजरीवाल की डॉक्यूमेंट्री देख भावुक हुए AAP कार्यकर्ता, बताया साजिश

March 18, 2026

नई दिल्ली: गोवा में उस वक्त एक अलग ही तस्वीर दिखी जब आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ वह डॉक्यूमेंट्री देखी, जिसमें आप नेताओं को फर्जी केसों में फंसाकर जेल भेजने की पूरी कहानी दिखाई गई. इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे. इस दौरान यहां का माहौल कुछ अलग नजर आ रहा था.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सिर्फ फिल्म स्क्रीनिंग का मौका नहीं था, बल्कि भावनात्मक आवेग का पल था. हॉल में बैठा हर कार्यकर्ता महज दर्शक नहीं था, बल्कि साक्षी था उस दौर का, जब एक उभरती हुई राजनीति पार्टी के नेताओं को दिल्ली चुनाव से पहले अनेक मामलों में आरोपी बनाया जा रहा था और जेल भेजा जा रहा था.

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह पूरी कहानी किसी एक नेता की नहीं है, बल्कि उस सोच की है, जिसे दबाने की कोशिश की गई. उन्होंने बताया कि किस तरह से आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया गया, जेल में डाला गया, और जनता के बीच शक पैदा करने की कोशिश की गई. लेकिन इसके बावजूद पार्टी का एक भी नेता नहीं टूटा.


  • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास देने वाला था. उन्हें यह एहसास हुआ कि जिस पार्टी के साथ वे खड़े हैं, वह सिर्फ चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि एक मजबूत और ईमानदार विचारधारा है, जो हर मुश्किल में टिके रहने की ताकत रखती है.

    इसके आगे उन्होंने फिर से कहा कि इसी भावना को अब पूरे गोवा में ले जाने की तैयारी है. आम आदमी पार्टी इस डॉक्यूमेंट्री को कोंकणी भाषा में हर कस्बे, हर मोहल्ले और हर वार्ड तक पहुंचाने जा रही है. मकसद साफ है- हर कार्यकर्ता तक सच्चाई पहुंचे, हर घर तक यह संदेश जाए कि यह लड़ाई सिर्फ राजनीति की नहीं, बल्कि सच और झूठ के बीच की है.

    उन्होंने कहा कि गोवा, जो हमेशा शांति और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है, वहां इस तरह की पहल लोगों के दिलों को छू रही है. यहां के लोगों में एक भावनात्मक जुड़ाव बन रहा है, क्योंकि यह कहानी केवल नेताओं की नहीं, बल्कि उस विश्वास की है, जिसे तोड़ने की कोशिश की गई थी.

    Share:

  • चेपॉक में 22 मार्च को CSK का मेगा रीयूनियन, धोनी रैना समेत दिग्गजों का होगा ग्रैंड जलवा

    Wed Mar 18 , 2026
      नई दिल्ली । आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से ठीक पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक खास और भावनात्मक पल आने वाला है, जब चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) अपने इतिहास के सुनहरे पलों को फिर से जीवंत करने जा रही है। 22 मार्च को चेन्नई के प्रतिष्ठित एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved