img-fluid

लालू यादव और तेजस्वी को गाली देने से बिहार का भला नहीं होगा – राजद नेता तेजस्वी यादव

August 10, 2025


पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी को गाली देने से (Abusing Lalu Yadav and Tejaswi) बिहार का भला नहीं होगा (Will not do any good to Bihar) । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव ने यह बात कही ।


  • दिल्ली से वापस पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे लोग जब बिहार आते हैं तो एक ही बात बोलते हैं। बिहार की तरक्की की बात करें, बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी खत्म करने की बात करें। इसके बारे में तो कोई बात नहीं करता । दिनभर लालू यादव या तेजस्वी को गाली देने से बिहार का भला नहीं होगा।
    उन्होंने आगे कहा, “जब तक बिहार से बेरोजगारी, गरीबी और पलायन नहीं रुकेगा और बेरोजगारी या गरीबी खत्म नहीं होगी, महंगाई खत्म नहीं होगी। कुछ नहीं होगा। शिक्षा और चिकित्सा की बात तो ये करते नहीं हैं। इन लोगों की केवल नकारात्मक राजनीति है। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। बिहार की जनता इनको कुछ देने वाली नहीं है।”

    उन्होंने कहा कि इस बार अमित शाह आए, बिहार में ठहरे या रहे, कोई फर्क नहीं पड़ता । लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के कार्यक्रम को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, “अच्छी बात है, क्यों नहीं कार्यक्रम करना चाहिए? नेता लोग जनता के बीच नहीं जाएंगे तो कौन जाएगा? चिराग पासवान या भाजपा के लोग जा रहे हैं तो जाना ही चाहिए, जनता के बीच रहना चाहिए।”

    पूर्व विधायक अनंत सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि इन लोगों के ऊपर कोई टीका टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। ये लोग नाकाम हैं। ये लोग केवल एके47 की भाषा समझते हैं। एके47 घर में मिलता है, वही सरकार पकड़ती है और वही सरकार छुड़वाती है। ये सब बिहार की जनता समझती है। उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों के विषय में पार्टी के प्रवक्ता जवाब देंगे। ये हम लोगों के लायक नहीं हैं।

    Share:

  • बुनियादी सुविधाओं के विकास में तेजी ला रही है पंजाब सरकार - मुख्यमंत्री भगवंत मान

    Sun Aug 10 , 2025
    चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब सरकार (Punjab Government)बुनियादी सुविधाओं के विकास (Development of Infrastructure) में तेजी ला रही है (Is Accelerating) । पंजाब सरकार ने राज्य की सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए रुपए 2400 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस योजना के तहत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved