img-fluid

जल जीवन मिशन घोटाले में ACB का एक्शन… दिल्ली, जयपुर से लेकर झारखंड तक छापे

February 17, 2026

डेस्क: राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार सुबह बड़ा एक्शन लिया है. ACB की टीम ने जयपुर, बाड़मेर, दिल्ली, सीकर, बिहार, झारखंड, जालोर सहित 15 जगहों पर छापेमारी की है. इस दौरान टीम ने करीब 9 लोगों को हिरासत में लिया है. कार्रवाई का प्रमुख फोकस पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल से जुड़े संभावित ठिकाने रहे हैं.

यह पूरी कार्रवाई जेजेएम एसीबी SIT के अध्यक्ष एसपी पुष्पेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में चल रही है. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए सभी लोग रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल से किसी ने किसी वजह से जुड़े हैं. जांच एजेंसी को शक है कि मिशन के दौरान हुए कथित करोड़ों के फर्जीवाड़े की कड़ियां उच्च प्रशासनिक स्तर तक जुड़ी हो सकती हैं.


  • एजेंसी ने हिरासत में लिए गए लोगों के बैंक खाते भी खंगाल रही है. सूत्रों के अनुसार केडी गुप्ता, सुशील शर्मा, डीके गौड़, महेंद्र सोनी, विशाल सक्सेना, दिनेश गोयल, शुभांशु दीक्षित, अरुण श्रीवास्तव और निरिल कुमार से पूछताछ की जा रही है. सभी से अज्ञात स्थानों पर गहन पूछताछ चल रही है और जांच एजेंसियों को बड़े खुलासों की उम्मीद है.

    ACB ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों के ठेके आवंटित करने के मामले में PHED के तीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया. जिन अधिकारियों के नाम सामने आए, उनमें तत्कालीन मुख्य अभियंता दिनेश गोयल, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता महेंद्र प्रकाश सोनी और अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ टांक शामिल हैं. ACB ने इन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है. फिलहाल ACB और अन्य जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं और आने वाले दिनों में और खुलासे संभव हैं.

    Share:

  • ‘भाभी के गैर मर्दों से संबंध थे’, पत्नी की धमकियों से तंग आकर पति ने दी जान; ननद ने खोली पोल

    Tue Feb 17 , 2026
    गया: बिहार के गया में पत्नी की बेवफाई और प्रताड़ना से तंग आकर एक पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के शास्त्री मोहल्ला शेखपुरा का है. जहां एक ओर महाशिवरात्रि के मौके पर पत्नियां अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए मंदिरों में प्रार्थना कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved