img-fluid

तीन बड़े गरबा स्थल पर परसों रात टला हादसा…

October 01, 2025

  • यातायात जोन-2 के पॉइंट और चेकिंग स्पॉट को चकमा देकर दौड़ी आयशर… नशे में निकला चालक

इंदौर। पुलिस के सख्ती और पॉइंट से भारी वाहनों के नो इंट्री को लेकर कई बार दावे खोखले साबित हो रहे हैं कि परसों रात यातायात जोन-2 में एक बड़ा हादसा टल गया। एक आयशर एडवांस अकादमी के पॉइंट को चकमा देकर तेज गति से उस जगह पहुंच गई, जहां तीन बड़े गरबे चल रहे थे। मशक्कत के बाद उसे रोका गया, तो चालक नशे में निकला।

घटना परसों रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब एडवांस अकादमी के पास लगे पॉइंट से चकमा देकर एक तेज गति आयशर नो इंट्री ने घुस गई। टीम के रोकने पर भागे चालक का पीछा किया, लेकिन उसने स्टार चौराहे और आगे एक बार और चकमा दिया। आखिर में वो बैंक ऑफ इंडिया चौराहा पर मुख्य सडक़ पर रुका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अजय शर्मा (उप्र) बताया और वो शराब के नशे में भी मिला, जिसके बाद उसे थाना खजराना को सुपुर्द किया गया और ट्रक भी जब्त किया गया।


  • गरबों को लेकर थी भीड़, हो सकता था हादसा
    जहां ये आयशर तेजी से लापरवाहीपूर्वक पहुंची थी, उस समय उसी क्षेत्र में आसपास तीन बड़े गरबा आयोजन चल रहे थे और पूरे क्षेत्र में लोगों की काफी आवाजाही थी। ऐसे में अगर थोड़ी भी लापरवाही होती, तो कोई हादसा हो सकता था। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आयशर किसी कार को टक्कर मारकर तेज गति से निकली थी। कार वाला भी उसका पीछा कर रहा था।

    जोन-2 की टीम की मिल रहीं शिकायतें
    यातायात जोन-2 की टीम को लेकर शिकायतें मिल रही है कि मुख्य पॉइंट पर तैनात कई यातायातकर्मी केवल फोन चलाते रहते हैं। उनका ध्यान यातायात प्रबंधन में नहीं होता। बताया जा रहा है कि ये शिकायतें यातायात पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर वाट्सएप पर मय फोटो के साथ मिली है।

    कल शराबी बस लेकर घुसा
    कल एक शराबी बस चालक नो इंट्री में रात 8 बजे तेज गति से आ गया। बापट चौराहे पर तैनात टीम ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं रुका और मारुति नगर मार्ग पर आ गया। यहां भी रोकने पर नहीं रुका और एक्सिस बैंक तिराहे पर पहुंच गया। यहां उसे बैरिकेड लगाकर रोका और बस चालक को कैबिन से उतारा। वो भी शराब के नशे में मिला। बस को जब्त कर कार्रवाई की गई।

    Share:

  • 15 साल पहले बनाई टोल कंपनी को लेकर पड़ा महू में पाथ इंडिया पर पड़ा ईडी का छापा

    Wed Oct 1 , 2025
    अनिल अम्बानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने बयान जारी कर ठेके में किसी विदेशी एक्सचेंज मामले से किया इनकार इंदौर। महू की कंस्ट्रक्शन कम्पनी पाथ इंडिया पर कल सुबह से चली ईडी ने छापामार कार्रवाई आधी रात तक जारी रही और सूत्रों के मुताबिक रात 12 बजे ईडी की टीम कुछ आवश्यक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री सहित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved