img-fluid

Khamaria Factory में हादसा, कर्मी घायल

June 25, 2021

जबलपुर। खमरिया फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह काम के दौरान एक कर्मी घायल हो गया। जिससे वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। घायल कर्मी को तत्काल ही प्रबंधन की ओर से खमरिया अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उसे मार्बल सिटी अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ओएफके में चंदन नामक युवक एफ-1 के डीईएफ सेक्शन में कार्य कर रहा था, उसी समय फिलिंग के दौरान हुए विस्फोट से चंदन का हाथ चपेट में आ गया और उसकी हाथ की उंगलियां झुलस गई, वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आने की खबर है। हादसे के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और तत्काल ही घायल कर्मी को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रहीं है।

Share:

  • तिलवारा क्षेत्र में फंदे पर लटके मिले युवक की हुई शिनाख्त

    Fri Jun 25 , 2021
    पुलिस कर रही जांच, प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है मामला जबलपुर। तिलवारा थानातंर्गत रामपुर बरगी हिल्स आईटी पार्क रोड के जंगल में एक पेड़ से लटके मिले युवक की शिनाख्त पुलिस ने मूलत: मंडला अमझर निवासी प्रहलाद दास के रूप में की है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मामला आत्मगिलानी का सामने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved