
इंदौर। इंदौर के भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने एरोड्रम क्षेत्र में हुई घटना के बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव रात 10:30 बजे रामचंद्र नगर स्थित गीतांजलि अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्घटना में घायल बाल गंगा निवासी प्रमोद वर्मा, कामठी पुरा की पलक जोशी और अन्य घायलों से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी ली।
View this post on Instagram
ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
ट्रक ड्राइवर को मल्हारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर डाली।
View this post on Instagram
घटना से आक्रोशित लोगों ने गीतांजलि अस्पताल के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि शाम 6:00 बजे रोड पर वाहनों का भारी दबाव रहता है, इसके चलते पुलिस प्रशासन ने भारी वाहन के निकलने पर रोक लगा रखी है।
View this post on Instagram
कुछ समय तो व्यवस्था ठीक चली लेकिन बाद में बे रोकटोक ट्रक और बड़े वाहन पुलिस अधिकारियों कीअनदेखी के कारण गुजर रहे हैं। आज भी यही हुआ की जिस ट्रक ने बेगुनाह वाहन चालकों की जान ली, और कुछको घायल किया। ट्रक चालक को किसी ने रोकने की हिम्मत नहीं की। इस बात को लेकर भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved