बड़ी खबर

BSF के साथ बॉर्डर पर हादसा, 1 जवान की मौत, 2 गंभीर घायल

जैसलमेरा। राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer of Rajasthan) में भारत-पाकिस्तान सीमा (India-Pakistan border)  से बड़ी खबर आ रही हैा। सीमा सुरक्षा (Border Security) बल के साथ यहां बड़ा हादसा हो गया हैा ।बीएसएफ का वाहन (BSF vehicle) पलट गया हैा। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई हैा। जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में वाहन पलटा है। यह फायरिंग रेंज भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित हैा। गाड़ी में तीन जवान सवार थेा। हादसे के बाद तीनों को रामगढ़ अस्पताल (Ramgarh Hospital) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य जवानों को गंभीर रूप से घायल बताया गया हैा। दोनों का इलाज जारी हैा।

हादसे का शिकार हुए तीनों जवान 50वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के हैं। मृत जवान का नाम वीरेन्द्र कुमार सिंह बताया जा रहा हैा। जबकि घायल जवान जवान दिनेश मिस्त्री और टी तमंग का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। हादसा शुक्रवार सुबह होना बताया जा रहा है।हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हादसे की जांच में स्थिति स्पष्ट होगी। घायल की हालत ठीक होने के बाद उनसे पूछताछ की जा सकती है। रामगढ़ अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पलटने के मामले में तीन जवानों को अस्पताल लाया गया था, जिसमें एक जवान वीरेंद्र कुमार सिंह (38 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल दिनेश मिस्त्री (28 वर्ष ) और टी तमंग (31 वर्ष ) को सेना के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों जवान 50 वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल के हैं तथा बाड़मेर से फायरिंग अभ्यास में भाग लेने के लिए किशनगढ़ फायरिंग रेंज जैसलमेर आए थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। हादसे का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। गाड़ी पलटने के कारण उन्हें गंभीर चोट लगी।

Share:

Next Post

केवल 4 ट्रेनों में ही अभी ऑनबोर्ड मिलेगा खाना

Fri Dec 10 , 2021
इंदौर से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में नहीं मिल रही सुविधा इन्दौर। पश्चिम रेलवे (Western Railway)  ने केवल 4 ट्रेनों में ही अभी ऑनबोर्ड खानपान की सुविधा शुरू की है, जबकि इंदौर (Indore) से चले वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। कोरोना काल में […]