
इंदौर। इंदौर (Indore) के मल्हारगंज इलाके (Malharganj Area) में रहने वाली एक महिला (Women) ने अपने पति (Husband) के गांजा और स्मैक बेचने के मामले में शिकायत की। कमिश्नर ने तुरंत इस मामले में जानकारी निकाली। वही संबधित महिला से संपर्क किया है।
इन्द्रानगर मल्हारगंज निवासी पेशे से अकाउंटेंट महिला ने बताया कि उसका पति जो कि बड़े स्तर पर पान दुकान संचालित करता होकर विगत कुछ समय से घर में तोलाकांटा व नशे के पदार्थ जिसमें गांजा व नशे की पुड़िया बेचने का काम करता है। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटिया है। उनकी शिक्षा पर भी असर पढ़ रहा है। वह आपति लेती है तो पति व ससुरालजन पीड़िता को डराते-धमकाते है। 4 फरवरी को पति ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। उसके सिर में काफी चोट आई। पीड़िता ने तब पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता ने जब पुलिस को यह बात बताई तो उसने गांजा जब्त नही किया।
पीड़िता ने इस मामले में कमिश्नर संतोष सिंह को सोमवार को कॉल किया। पूरे मामले की जानकारी दी ओर बताया कि महालक्ष्मी नगर में पति द्वारा संचालित पान दुकान से भी कॉलेज, होस्टल की लड़कियों को नशा सप्लाय करता है। उसने मादक पदार्थ का वीडियो बनाकर भी कमिश्नर के नबंर पर भेजा। कमिश्नर संतोष सिंह ने पीड़िता के वीडियो देखने के बाद मामले में उसकी मदद का भरोसा दिलाया। पीड़िता पहले वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे के पास पहुंची थी। उन्होने मदद का पूरा भरोसा दिलाया।
हाईकोर्ट एडव्होकेट डॉ रूपाली राठौर ने बताया कि पीड़िता हमारे पास आकर घर में रखे हुए गांजे को लेकर घटना बताई जिस पर पीड़िता ने हमारे माध्यम से पुलिस कमिश्नर महोदय को संपूर्ण घटनाक्रम बताने पर कमिश्नर कार्यालय से तुरंत पीड़िता की मदद की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved