img-fluid

अफगानियों के खिलाफ पाकिस्तान में कार्रवाई तेज, जबरन भेजा रहा अफगानिस्तान

November 21, 2025

मुंबई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (Punjab Province) की सरकार ने अवैध अफगानियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। केवल इसी माह (नवंबर) में 6000 से अधिक लोगों को अफगानिस्तान वापस भेजा जा चुका है। पंजाब की सूचना मंत्री ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सरकार ने उन पाकिस्तानी नागरिकों को नकद इनाम भी दिए हैं जिन्होंने 13 करोड़ की आबादी वाले इस प्रांत में अवैध रूप से रह रहे अफगानों की सूचना दी।

पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने बयान में कहा कि प्रांत में अवैध अफगानों के खिलाफ अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। पूरे सूबे में यह कार्रवाई सुनियोजित, कानूनी और प्रभावी ढंग से की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध अफगानों की पहचान कराने वालों को नकद पुरस्कार दिए गए हैं और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



मंत्री ने कहा कि नवंबर महीने में पंजाब से 6220 अवैध अफगान नागरिकों को अफगानिस्तान वापस भेजा गया है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकार जोरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। पिछले महीने पंजाब से लगभग 22000 अवैध अफगान नागरिकों को निर्वासित किया गया था।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार पाकिस्तान में 35 लाख से अघिक अफगानी रह रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें करीब 7 लाख वो लोग शामिल हैं जो 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद आ गए थे। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि इनमें से आधे से अधिक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं।

Share:

  • भारत में आखिरी बार टेस्ट सीरीज कब जीता था साउथ अफ्रीका? टेंबा बावुमा बना सकते हैं इतिहास

    Fri Nov 21 , 2025
    नई दिल्‍ली । टेंबा बावुमा(Temba Bavuma) की अगुवाई में साउथ अफ्रीका(South Africa) की टीम भारत में टेस्ट सीरीज(Test Series) जीतने को बेताब है। कोलकाता टेस्ट में भारत को धूल चटाने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम की नजरें गुवाहटी टेस्ट पर है। हालांकि यह काम उनके लिए आसान नहीं रहने वाला है। टीम इंडिया हमेशा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved