img-fluid

मुंबई में भारी बारिश के बीच लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने वाले कैब्स पर कार्रवाई

August 22, 2025

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश (Rain)  के दौरान ज्यादा किराया वसूलने (Collect Rent) वाले 147 कैब ऑपरेटरों (Cab Operators) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी लोगों ने पिछले सप्ताह मुंबई में भारी बारिश के बीच तीन से चार गुना किराया वसूला था। अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बारिश के दौरान एप के जरिए बुक होने वाली कैब के ज्यादा पैसा वसूलने का यह पहला मामला नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कैब बुक करने वाले एप में सामान्य से चार गुना ज्यादा तक किराया दिखाया गया था। कई लोगों ने बढ़ा हुआ किराया देकर सफर भी किया था। कुछ ऐसे मामले भी सामने आए थे, जिनमें कैब बुक करने के बाद ड्राइवर ने ज्यादा किराए की मांग की और यात्री को मजबूरन किराया देना पड़ा था। अब मुंबई पुलिस ने ज्यादा किराया वसूलने वाले 147 ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


महाराष्ट्र सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ज्यादा किराया वसूलने वाले कैब ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कुल 147 ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जिनमें से 36 को यात्रियों से ज्यादा किराया वसूलने का दोषी पाया गया। कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि आमतौर पर 200 रुपये किराया वसूलने वाली कैब सेवाओं ने 600-800 रुपये की मांग की। प्रताप सरनाईक ने मोटर परिवहन विभाग को ऐसी कैब सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के साथ इस मामले पर चर्चा की और सुझाव दिया कि साइबर सेल को भी उन ऐप-आधारित टैक्सी सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो अवैध किराया वसूलती हैं।

Share:

  • चंद्रभागा से हरसिद्धि नई सेंटर मार्किंग होगी

    Fri Aug 22 , 2025
    नई रोड मार्किंग के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कितनी जमीन सडक़ के लिए लेना पड़ेगी अब टीएंडसीपी अधिकारी और आरआई, पटवारी करेंगे रोड मार्किंग, जमीन मालिक को देंगे टीडीआर का लाभ इन्दौर। चंद्रभागा से हरसिद्धि झोन तक बनने वाली 60 फीट की नई सडक़ के लिए कुछ निजी जमीन इसके दायरे में आ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved