जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

प्रतिबंधात्मक पॉलीथिन विक्रय करने वाले व्यापारी पर हुई कार्यवाही

  • कार्रवाई के दौरान जप्त की गयी 5 किलो पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लासिटक पर लगाया 5 हजार रूपये का जुर्माना

जबलपुर। नगर निगम द्वारा निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिबंधात्मक अमानक प्रकार की पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक क्रय विक्रय करने पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में चुंगी नाका कटंगी रोड़ स्थित अमन प्लास्टिक एन्ड डिस्पोजल शॉप संचालक गुलाब बानी के विरूद्ध कार्रवाई की गयी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रतिबंधात्मक अमानक प्रकार की पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय अमन प्लास्टिक एन्ड डिस्पोजल शॉप के द्वारा किया जा रहा था, जिसकी खबर होने पर निगम द्वारा कार्रवाई की जाकर 5 किलो प्रतिबंधात्मक पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की जाकर दुकान संचालक के ऊपर 5 हजार रूपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।


स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में प्रतिबंधात्मक पॉलीथिन क्रय, विक्रय, संग्रह एवं उपयोग करने वालो के विरूद्ध जिला, नगर निगम एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई लगातार शहर भर में जारी रहेगी। कार्यवाही के समय सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जैन, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक धर्मेन्द्र राज, अर्जुन यादव, स्वास्थ्य निरीक्षक कोदुलाल अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

श्री वात्सल्य सेवा धाम परिवार जगाएगा अलख

Thu Jan 19 , 2023
हस्ताक्षर अभियान से विकास, शिक्षा और रोजगार की आवाज होगी बुलंद जबलपुर। महाकौशल के प्रमुख केंद्र संस्कारधानी जबलपुर में उत्कृष्ट शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और रोजगार सृजन की दिशा में श्री वात्सल्य सेवा धाम ने अनुकरणीय पहल का बीड़ा उठाया है। सामाजिक सरोकार के साथ संस्था ने सामाजिक चेतना और धर्म भावना के साथ-साथ जबलपुर के […]