
इंदौर (Indore)। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुशील कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुप्रिया चौधरी व क्यूआरटी टीम ने मूसाखेड़ी चौराहा से पिपलियाहाना चौराहा तक एवं तीन इमली तक सर्विस रोड पर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े हुए वाहनों पर कार्यवाही कर वाहनों को हटवाया। उक्त कार्रवाई के दौरान सर्विस रोड, मुख्य रोड पर बस खड़ी करने पर 15 बसों पर जुर्माना कर समन शुल्क राशि मौके पर जमा करवाई गई। बस चालकों को हिदायत दी गई कि आगे से सर्विस रोड पर नो-पार्किंग क्षेत्र में बस खड़ी कर यातायात बाधित ना करें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved