
भोपाल ! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) से प्रसिद्ध सिने अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को प्रदेश में कला संस्कृति के क्षेत्र में संचालित गतिविधियों और प्रदेश में फिल्म-निर्माण की गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए की जा रही पहल से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री चौहान ने अक्षय कुमार को शॉल-श्रीफल, चंदेरी सिल्क का प्रसिद्ध गमछा और साँची स्तूप की प्रतिकृति भेंट की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved