img-fluid

अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

September 08, 2020
अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। तेलुगु अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में अंतिम सास ली। जयप्रकाश रेड्डी अपनी खलनायक और हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। फ‍िल्‍म समीक्षक रमेश बाला ने जयप्रकाश रेड्डी के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है और परिवार को अपनी सांत्‍वना व्‍यक्‍त की है। वहीं तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने भी रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नायडू ने लिखा-‘जयप्रकाश रेड्डी गुरु के निधन से तेलुगु सिनेमा और थियटर ने अपना एक हीरा खो दिया। कई दशकों तक उनकी अलग-अलग भूमिकाओं ने हमें अनेक सिनेमाई यादें दी हैं। इस दुख की घड़ी में उनकी फैमिली और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’ मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त जताया है।
8 मई, 1946 को जन्मे जयप्रकाश रेड्डी ने फिल्म ब्रह्मपुत्रुडू से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। रायलसीमा बोली के साथ उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान हासिल की थी। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में समरसिम्हा रेड्डी, प्रेमिनचुकुंदम रा, नरसिम्हा नायडू, रेडी, किक, जयम मनदेरा, चेन्नकेशवरेड्डी, सीतय्या, छत्रपति, गब्बरसिंग, नायक, रेसुगुर्रम, मनम, टेम्पर, सरैनोडु, कबड्डी कबड्डी, इवादिला आदि शामिल हैं। अभिनेता को आखिरी बार महेश बाबू स्टारर सरिलरु नीकेवरु में देखा गया था। यह फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी।

Share:

  • टू-व्हीलर्स वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल की संभावना, त्योहारी सीजन के लिए कंपनियों ने तैयारी की

    Tue Sep 8 , 2020
    मुंबई | दोपहिया वाहन निर्माताओं के लिए इस बार की दिवाली अच्छी हो सकती है. टू-व्हीलर्स मेकर्स कंपनियों ने बढ़ती मांग को देखते हुए सितंबर से नवंबर के बीच प्रोडक्शन में 8 से 25 फीसदी में इजाफा करने का फैसला किया है. कंपनियों ने दोपहिया वाहनों में बढ़ती मांग को देख कर प्रोडक्शन कैपिसिटी बढ़ाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved