मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patni) के पिता और रिटायर्ड डीएसपी, जगदीश सिंह पटानी (DSP, Jagdish Singh Patani) के साथ ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों ने दिशा के पिता से सरकार में हाई पद और आयोग में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष बनाने का वादा करके 25 लाख रुपये ठग लिए. बरेली थाने के एसएचओ डीके शर्मा ने घटना के बारे में जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि जगदीश सिंह पाटनी की ओर से शुक्रवार देर शाम शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, जूना अखाड़े के आचार्य जय प्रकाश, प्रति गर्ग समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया. दर्ज की गई शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी, जालसाजी और रुपये ठगने के आरोप में बरेली थाना में FIR दर्ज कराई गई है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया, ‘आरोपियों को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने के कोशिश जारी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved