मनोरंजन

पैरालाइज से जूझ रही अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ने शेयर किया भावुक पोस्ट

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच बीते दिनों नर्स बनकर निस्वार्थ भाव से हजारों-लाखों लोगों की सेवा करने वाली अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा इन दिनों पैरालाइज से जूझ रही है। वह हाल ही में मेजर स्ट्रोक और पैरालिसिस का शिकार हो गई थीं। पैरालाइज के कारण उनकी राइट साइड काफी प्रभावित हुई। वे अपना हाथ और पैर नहीं उठा पा रही थी। जब फैंस को शिखा की ऐसी हालत के बारे में पता चला तो उनके सभी चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। वहीं अब अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की है,जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शिखा ने लिखा-‘अपनी सुपर वुमन मां के साथ रिकवरी कर रही हूँ। आप लोगों की असीम दुआओं और प्यार-सम्मान की वजह से सामान्य ज़िंदगी की ओर बढ़ रही हूं। आप सबसे विनम्र अनुरोध है कि मेरी डेब्यू हिंदी फीचर फ़िल्म कांचली ज़रूर देखें। फिल्म अल्ट्रा मूवी पार्लर पर रिलीज होगी। निर्देशन दैदीप्य जोशी का है। आपके सपोर्ट की जरूरत है।’

शिखा की यह तस्वीरें केईएम अस्पताल की है,जहां वह भर्ती हैं। शिखा फिल्म ‘कांचली’ में लीड रोल में है।फिल्म में शिखा के साथ संजय मिश्रा, ललित परिमू, नरेशपाल सिंह चौहान की भी अहम भूमिका हैं। फिल्म की स्टोरी राजस्थान के लोक कहानीकार विजयदान देथाम की कहानी पर आधारित है। जिसमें सोशल वेलफेयर का संदेश दिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर देदीप्य जोशी हैं।

गौरतलब है हाल ही में शिखा मल्होत्रा को मेजर स्ट्रोक और पैरालाइज का अटैक आया था, जिसके बाद उन्हे मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहां से कुछ दिन बाद उन्हें केईएम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। शिखा के शरीर के दायें हिस्से पर पैरालाइज का अटैक हुआ था। बता दें, शिखा एक ट्रेंड नर्स हैं और कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान उन्होंने मुंबई के अस्पताल में कोविड-19 वार्ड में मरीज़ों सेवा की थी। इस दौरान वह खुद भी कोरोना संक्रमित हो गई थी। हालांकि जल्द ही इसे मात भी दे दी थी।

Share:

Next Post

मेरी जानकारी में लायें अपनी परेशानियाँ : सिंधिया

Tue Dec 22 , 2020
भोपाल ! खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में 19 जिलों के जिला खेल अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि वर्तमान में खेल गतिविधियों का दायरा बहुत बदल गया है। अब आधुनिकता और साइंस का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो रहा […]